Posts

जिगर (Liver) ख़राब होने से पहले शरीर को कौन-से संकेत मिलते है जिससे हम सावधान हो जाएं?

Image
लिवर मानव शरीर का दूसरा जरुरी और सबसे बढ़ा अंग है| जो आपके शरीर में आपके कई सारे अंगों को संचालित करने का काम करती है| इसका वजन लगभग 3 से 5 पाउंड के आस पास हो सकता है| लिवर पेट के दाहिने हिस्से में स्थित होता है| आपका लिवर जब स्वस्थ होता है तो इसका अर्थ है कि आपका डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक है| लिवर का काम आपके डाइजेस्टिव सिस्टम से आने वाले रक्त को साफ़ करने का होता है| लिवर केमिकल्स को भी डिटॉक्सिफाई करता है| लेकिन सिर्फ तब तक जब तक आप अपने लिवर का ख्याल रखते हैं| अगर आप अपनी जीवनशैली में ऐसी गलत आदतों को शामिल करते हैं, जिससे हमारा लिवर ठीक से काम नहीं करता है तो यह एक गंभीर बीमारी का रूप ले लेता है| जिनके लिवर में खराबी है उन्हें शरीर में काफी सारे संकेत नजर आ सकते हैं| जिनके बाद इन्हें इगनोर करना आपके लिए जानलेवा हो सकता है| लिवर खराबी का पहला संकेत है त्वचा में खराबी आना: त्वचा में खुजली होना एक सामान्य बात है, वैसे तो यह एक समस्या मानी जाती है लेकिन खुजली को कई लोग समस्या नहीं मानते| क्योंकि मानव शरीर को आदत है जब तक कोई दिक्कत इतनी न बढ़ जाये कि उससे आपके शरीर में कोई परेशानी होने ल