जिगर (Liver) ख़राब होने से पहले शरीर को कौन-से संकेत मिलते है जिससे हम सावधान हो जाएं?
लिवर मानव शरीर का दूसरा जरुरी और सबसे बढ़ा अंग है| जो आपके शरीर में आपके कई सारे अंगों को संचालित करने का काम करती है| इसका वजन लगभग 3 से 5 पाउंड के आस पास हो सकता है| लिवर पेट के दाहिने हिस्से में स्थित होता है| आपका लिवर जब स्वस्थ होता है तो इसका अर्थ है कि आपका डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक है| लिवर का काम आपके डाइजेस्टिव सिस्टम से आने वाले रक्त को साफ़ करने का होता है| लिवर केमिकल्स को भी डिटॉक्सिफाई करता है| लेकिन सिर्फ तब तक जब तक आप अपने लिवर का ख्याल रखते हैं| अगर आप अपनी जीवनशैली में ऐसी गलत आदतों को शामिल करते हैं, जिससे हमारा लिवर ठीक से काम नहीं करता है तो यह एक गंभीर बीमारी का रूप ले लेता है|
जिनके लिवर में खराबी है उन्हें शरीर में काफी सारे संकेत नजर आ सकते हैं| जिनके बाद इन्हें इगनोर करना आपके लिए जानलेवा हो सकता है|
लिवर खराबी का पहला संकेत है त्वचा में खराबी आना:
त्वचा में खुजली होना एक सामान्य बात है, वैसे तो यह एक समस्या मानी जाती है लेकिन खुजली को कई लोग समस्या नहीं मानते| क्योंकि मानव शरीर को आदत है जब तक कोई दिक्कत इतनी न बढ़ जाये कि उससे आपके शरीर में कोई परेशानी होने लगे| तब तक आपके शरीर की दिक्कत बड़ी नहीं मानी जाती| अक्सर इस समस्या को लोग अनदेखा कर देते हैं| लेकिन आपको बता दें अगर आपको त्वचा में ज्यादा खुजली है और यह किसी क्रीम या किसी आयल से दूर नहीं हो रही तो यह लिवर खराबी की वजह से हो सकती है| त्वचा में लगातार खुजली अक्सर तब होती है जब आपके ब्लड में खराबी आ जाती है और इसका एक कारण आपके लीवर में आई खराबी भी है| लिवर खराब होने पर इसमें बनने वाला बाइल जूस आपके खून में घुलने लगता है| जो आपकी त्वचा में खुजली का कारण बनता है|
लिवर खराबी का दूसरा संकेत है आपकी त्वचा पर नीली रेखाएं हो जाना:
क्या आपके शरीर में आपको कभी नीले रंग की रेखा नजर आई है| जिसको हम अक्सर यह सोच को अनदेखा कर देते हैं कि हो सकता है हमारे शरीर की नसें दिखाई दे रही होंगी| लेकिन आपको बता दें कि अगर आपको त्वचा में नीली रेखाएं नजर आएं तो यह आपके लिवर में खराबी की वजह से हो सकती हैं| यह अक्सर तब होता है जब शरीर में ओएस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ जाती है| यह नीली रेखाएं इस बात का संकेत होती हैं कि आपका लिवर ठीक से काम नहीं कर पा रहा है| जो लोग नीली रेखाओं को अपनी नसें सोच कर अनदेखा कर देते हैं उन्हें हम बता दें कि यह नीली रेखाएं सिर्फ पैरों में ही नहीं बल्कि आपके चेहरे पर भी दिखाई दे सकती है| जिसके बाद इसको अनदेखा करना आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है|
लिवर खराबी का तीसरा संकेत है, चोट लगने पर ज्याद खून बहना:
चोट लगने पर खून निकलना यह एक सामान्य बात है| लेकिन अगर थोड़ी सी चोट लगने पर ही आपके शरीर से बहुत ज्यादा मात्रा में खून निकलने लगता है| तो आप सावधान हो जाएं क्योंकि यह आपके लिवर का कमजोर होना दर्शाता है| खून जमाने के लिए जिस प्रोटीन की जरूरत होती है, वो प्रोटीन का निर्माण लिवर करता है, और जब आपके लिवर की काम करने की कैपेसिटी कम हो जाती है तो इससे आपके शरीर में प्रोटीन का निर्माण कम होने लगता है| जिससे छोटी सी चोट लगने पर भी आपके शरीर के रक्त का बहाव अधिक कर देता है|
लिवर खराबी होने के कारण आपको सांसों में गंध की समस्या हो सकती है:
मुंह या साँसों में गंध आना कभी कबार सामान्य होता है| और कई लोगों को यह समस्या हमेशा बनी रहती है| कई लोग मुंह या सांसों से हमेशा गंध आने की इस स्थिति को अक्सर मुंह की गंदगी से जोड़ते हैं| लेकिन आपको यह जानकार थोड़ा हैरानी होगी कि मुंह से आने वाली गंध आपके लिवर की समस्या का संकेत भी हो सकती है| दरअसल लिवर सिरोसिस जैसी समस्या होने पर खून में मौजूद डाईमिथाइल सल्फाइड के कारण आपके मुंह और सांसों में गंध हो जाती है| इसलिए अगर आपको ऐसी परेशानी हमेशा है तो इसको अनदेखा न करते हुए इसके उपचार के लिए सही जांच और इलाज़ लें|
लिवर खराबी का अगला संकेत है चेहरे पर दाग-धब्बे और मुंहासे होना:
चेहरे पर भूरे या काले रंग के दाने और दाग-धब्बे दिखाई देते हैं| यह लिवर में खराबी की संकेत माना जाता है| जब आपका लिवर ठीक से काम नहीं करता है, तो आपके ब्लड में ओएस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ने लगती है, जिसके कारण आपके शरीर में टायरोनेज नाम का तत्व बढ़ जाता है| यही कारण है आपके चेहरे पर दाग-धब्बे या छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं| अगर आपके चेहरे पर दाने किसी क्रीम से या किसी आयल से ठीक हो जाएं तो यह बेहतर है लेकिन अगर आपके चेहरे ले दाग धब्बे किसी भी प्रयास से न जाये तो यह समझ लीजिये कि लिवर की खराबी के कारण हैं|
इन सभी के अलावा अगर आपको आपकी हथेलियों में लगतार खुजली हो रही है साथ ही आपकी हथेली का रंग लाल हो गया है तो यह भी लिवर खराबी की वजह से माना जाता है|
तो यह हैं लिवर खराबी के कुछ संकेत, जिन्हें अनदेखा करना आपके लिए जानलेवा हो सकता है| अगर आप अपने लिवर की समस्या के लिए सही इलाज़ चाहते हैं तो इसके लिए आयु कर्मा से संपर्क कर सकते हैं| आयु कर्मा का इलाज़ पूरी तरह प्राकर्तिक है| जिसका आपके शरीर में कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता| आप आयु कर्मा से संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए नंबर पर फ़ोन या मेसेज कर सकते हैं| 011-47772777, +91-9871712050.
Comments
Post a Comment